ऋषिकेश। जनपद टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर ब्लॉक में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर व्यासी स्थित होटल ताज में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले
कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऋषिकेश के एक होटल में कोरोना विस्फोट का मामला सामने आया है. यहां के 82 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव लिए गए है. होटल को पूरी तरह से बंद करा दिया गया है. होटल में जितने लोग ठहरे थे, उनका भी कोराना टेस्ट करा लिया गया है. साथ ही उन्हें एहतियात बरतने की भी बात कह दी गई है. आपको बता दूं पिछले कुछ दिनों से केसेज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कल देशभर में 68 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं.
उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी को रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमित 25 कर्मचारियों को मुनिकीरेती स्थित कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इनको होटल ताज से लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एक बस मौके पर गई थी। इस मामले में उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर युक्ता मिश्रा ने कहा कि जहां तक हमारी जानकारी है होटल में कोई भी पर्यटक नहीं है। जब यहां 16 कर्मचारी संक्रमित पाए गए तो होटल को 48 घंटे के लिए बंद करते हुए होटल प्रबंधन से सैनिटाइजेशन कराया गया था। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में होटल प्रबंधन से प्रशासन की बात हुई है। जिसके बाद होटल के समूचे स्टाफ की कोविड जांच का निर्णय लिया गया था। जो भी कर्मचारी जांच से छूट गया है। उसकी भी जांच कराने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दिए गए हैं। होटल ताज में निरंतर बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए गाइडलाइन के मुताबिक हर संभव कदम उठाए जाएंगे।











