आजमगढ़ :- चुनावी बिगुल बजते ही जिले में शनिवार को राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई। आगामी मतदान में जिले की नौ विधानसभा सीटों पर वोटर अपने विधायक को चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं आजमगढ़ जिले के अंतर्गत लगने वाली सदर विधानसभा बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन चुकी है वैसे तो पूरा आजमगढ़ सपा का गढ़ माना जाता है सांसद की सीट सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव तक यही से अपनी किस्मत आजमा के विजय तिलक लगा चुके है विपरीत परिस्तिथियों में भी लगातार सपा की झोली में ही सदर की सीट रही
नौ विधानसभा और दो संसदीय क्षेत्र समेटे आजमगढ़ पूर्वांचल का सबसे बड़ा जिला है। इसे पूर्वांचल का पावर सेंटर भी माना जाता है।
चुनावी बिगुल बज चुका है जोड़ तोड़ की राजनीति चालू है ऐसे में लोग तो लाभ के लिए गठजोड़ करते नजर आ रहे है प्रत्येक दल में भगदड़ का माहौल है ऐसे में एक अक्नोखा गठजोड़ नजर आ रहा है जो पूर्ण रूप से सिर्फ जिले के विकास के लिए हो रहा है नगर से लेकर सम्पूर्ण जिले में अपने विकास के कार्यो के लिए संकल्पित भारत रक्षा दल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। दल के महासचिव हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने दूरभाष वार्ता में बताया की यदि बीजेपी मयंक गुप्ता को सदर से लड़ने का अवसर देकर टिकट देती है तो भारत रक्षा दल करेगा पूर्ण सहयोग .
अब देखना यह है की प्रतिष्ठा की सीट पर भारतीय जनता पार्टी जमीनी नेताओ को अवसर देकर क्या दाव लगाती है या फिर कोई आयातित उमीद्वार से ही काम चलाएगी











