Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the jnews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u148675077/domains/rashtriyapatal.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114
जानलेवा ब्लैक फंगस क्या है? जानिए क्या हैं लक्षण और इसका इलाज – Rashtriya Patal
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
Rashtriya Patal
Advertisement
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Rashtriya Patal
No Result
View All Result

जानलेवा ब्लैक फंगस क्या है? जानिए क्या हैं लक्षण और इसका इलाज

कोविड काल में ही जान का दुश्मन बन रही इस बीमारी का नाम म्यूकोरमाइसिस है, जिसे ब्लैक फंगस की कहा जा रहा है. यह बीमारी देश में लगातार पैर फैला रही है.

डॉ. मधुसूदन नायर by डॉ. मधुसूदन नायर
12/05/2021
in feature, KOVID, स्वास्थ्य
0
जानलेवा ब्लैक फंगस क्या है? जानिए क्या हैं लक्षण और इसका इलाज

कोरोना वायरस महामारी के हर दिन बढ़ते नए मामलों ने देशभर में कोहराम मचा रखा है. संक्रमण की दूसरी लहर से अभी लोगों को राहत मिली भी नहीं है कि अब एक और खतरा सामने आकर खड़ा हो गया है. कोरोना महामारी के बीच देश में एक नए जानलेवा रोग ने दस्तक दी है. लोगों की जान का दुश्मन बन रही इस बीमारी का नाम म्यूकोरमाइसिस है, जिसे ब्लैक फंगस की कहा जा रहा है. यह बीमारी देश में लगातार पैर फैला रही है. महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश के बाद अब यह बीमारी उत्तर प्रदेश में पहुंच चुकी है. इस बीमारी खतरा इतना बढ़ गया है कि कुछ रोगियों की मौत तक हो जा रही है. चलिए आपको हम इस बीमारी के बारे में बताते हैं कि आखिर यह बला है क्या? साथ ही आपको इसके लक्षण भी बताएंगे.

क्या है ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइसिस) रोग

दरअसल, म्यूकोरमाइसिस फंगस (ब्लैक फंगस) इंफेक्शन से जुड़ी बीमारी है. यह बीमारी एक तरह के फंगस या फफूंद से फैलती है. इस फंगस के स्पोर्स या बीजाणु वातावरण में प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं. आमतौर पर इनसे कोई ख़तरा नहीं, लेकिन अगर शरीर का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो, तो ये जानलेवा साबित हो जाते हैं. शुगर के मरीज इस बीमारी के ज्यादा ज्यादा शिकार हो रहे हैं. इस रोग में आंख की नसों के पास फंगस इंफेक्शन जमा हो जाता है, जो सेंट्रल रेटिनल आर्टरी का ब्लड फ्लो बंद कर देता है. इसकी वजह से आंखों की रोशनी चली जाती है. कोरोना संक्रमित मरीज या कोरोना से स्वस्थ हुए कुछ मरीजों में ब्लैक फंगस इंफेक्शन देखा गया है. यह इंफेक्शन आमतौर पर उन लोगों में पाया गया है, जिनका शरीर किसी बीमारी से लड़ने में कमजोर होता है.

कैसे शरीर हो प्रभावित करता है ब्लैक फंगस

आंख, नाक के रास्ते ये फंगस दिमाग तक पहुंचता है और इस दौरान रास्ते में आने वाली हड्डी और त्वचा को नष्ट कर देता है और इसमें मृत्यु दर काफी ज्यादा है. लखनऊ के सीवीओ हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर एमबी सिंह इस फंगस को घातक तो मानते हैं, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं मानते हैं. डॉक्टर का कहना है कि जो पेशेंट बहुत ज्यादा दिन तक ऑक्सीजन और वेन्टीलेटर्स के स्पोर्ट पर रहते हैं और जिनका सुगर अनकंट्रोल है, उनमें से भी किसी किसी को ही ये फंगस अपना शिकार बना रहा है.

ब्लैक फंगस के लक्षण

अगर इसके लक्षणों की बात करें तो इस रोग में अभी तक सिर में बहुत ज्यादा दर्द, आंखों में रेडनेस, आंखों से पानी आना, आंखों के मूवमेंट का बंद हो जाना जैसी परेशानियां देखी गई हैं. इस बीमारी के लक्षणों में नाक जाम होना, आंखों और गालों पर सूजन या पूरा चेहरा की फूल जाना भी शामिल हैं. कई बार नाक पर काली पपड़ी जमने लग जाती है. आंखों के नीचे दर्द या सिर में दर्द और बुखार भी इसके लक्षण हैं. कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह इंफेक्शन नाक से शुरू होता है, जहां से यह ऊपरी जबड़े तक जाता है और फिर दिमाग तक पहुंच जाता है.

बीमारी के बढ़ने के तीन प्रमुख कारण

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीमारी के बढ़ने के तीन प्रमुख कारण हैं, जिसमें कोरोना, डायबिटीज और स्टेरॉइड्स का बेलगाम इस्तेमाल शामिल है. पहले से ही कुछ बीमारियों से पीड़ित कोविड मरीज में दूसरे रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है. मरीजों का शरीर बाहरी इंफेक्शन से मुकाबला नहीं कर पाता और इसी वक्त यह फंगस हमला बोलता है. इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों पर इसका दोगुना खतरा होता है. तीसरा कारण स्टेरॉइड्स का ज्यादा इस्तेमाल है, जिसका कोरोना के इलाज में भी उपयोग होता है. इससे भी प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है.

ब्लैक फंगस का इलाज क्या है

डॉक्टरों की मानें तो म्यूकोरमाइसिस एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन है, जो नाक और आंख से होता हुआ ब्रेन तक पहुंच जाता है और मरीज की मौत हो जाती है. अगर म्यूकोरमाइसिस बीमारी है का समय रहते पता चल जाए तो इलाज संभव है. इसका एक यह है इलाज कि लक्षणों को जल्द से जल्द पहचानें और डॉक्टर से संपर्क करें. कोविड से लड़कर आए लोगों को खासतौर पर इसके लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए. कुछ डॉक्टरों की मानें तो एक बार अगर इंफेक्शन दिमाग तक पहुंच गया तो फिर कोई इलाज कारगर नहीं.

ब तक इन राज्यों में फैल चुका है ब्लैग फंगस

ताजा मामले उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से सामने आए हैं. लखनऊ में 8 कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस मिला है. वाराणसी और मेरठ में भी मामले देखने को मिले. भोपाल में बीते 10 दिनों में ब्लैक फंगल इंफेक्शन के करीब 50 मामले सामने आ चुके हैं. हमीदिया अस्पताल में 4, एम्स अस्पताल में 7 मरीजों समेत अन्य जो मरीज हैं वह प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं. हालांकि एमपी-यूपी के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में ब्लैक फंगस ने पैर फैलाया है. दिल्ली में म्यूकोरमाइसिस के छह केस आ चुके हैं. जबकि गुजरात में ब्लैक फंगस के 40 मरीज मिले हैं. इससे पहले हाल ही में मुंबई में भी 29 वर्षीय शख्स में म्यूकोरमाइसिस (ब्लैक फंगस) का संक्रमण देखा गया.

 

Previous Post

कानपूर लोकल न्यूज चैनल के मालिक ऑक्सीजन कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार

Next Post

गंगा में उतराती लाशें इन दिनों चर्चा का विषय गंगा में शव प्रवाहित कर रहे लोग

डॉ. मधुसूदन नायर

डॉ. मधुसूदन नायर

Next Post

गंगा में उतराती लाशें इन दिनों चर्चा का विषय गंगा में शव प्रवाहित कर रहे लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • feature
  • KOVID
  • public
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • आजमगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तरांचल
  • खान पान
  • खेल
  • जम्मू और कश्मीर
  • टेक्निक गुरु
  • दिल्ली
  • नारायणीयम आयुर्वेदिक स्कूल से
  • बंगाल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • सम्पादकीय
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
  • हिमांचल
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Rashtriya Patal .

No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य

© 2021 Rashtriya Patal .