Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the jnews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u148675077/domains/rashtriyapatal.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114
आजमगढ़- अफरातफरी में संपन्न हुयी पीईटी परीक्षा – Rashtriya Patal
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
Rashtriya Patal
Advertisement
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Rashtriya Patal
No Result
View All Result

आजमगढ़- अफरातफरी में संपन्न हुयी पीईटी परीक्षा

69 हजार परीक्षार्थी, कई की बस खराब होने व जाम से छूटी परीक्षा

डॉ. मधुसूदन नायर by डॉ. मधुसूदन नायर
24/08/2021
in आजमगढ़
0

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u148675077/domains/rashtriyapatal.com/public_html/wp-content/themes/jnews/class/Single/SinglePost.php on line 969

आजमगढ़ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( पीईटी ) परीक्षा आजमगढ़ जिले में 68 सेंटर पर सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरे दिन तमाम व्यवस्थाएं की गई थीं।

परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनाती के अलावा सचल दस्ते भी बनाए गए थे इसके अलावा खुफिया विभाग भी अपनी तरफ से लगातार लगा हुआ था। करीब 69000 परीक्षार्थियों के चलते पूरी व्यवस्था को पटरी पर रखना पूरे दिन चुनौती ही बना रहा।

भारी बारिश के बीच परिवहन की दुर्रव्यवस्था व जाम के चलते कुछ परीक्षार्थी जहां देर से पहुंच पाए वहीं कुछ को परीक्षा छोड़नी पड़ गई। दो पालियों में प्रथम पाली सुबह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे जिसमें 34885 परीक्षार्थी व द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे जिसमें भी 34885 परीक्षार्थियों को प्रतिभाग करना था। सुबह से ही आपाधापी का माहौल था। आजमगढ़ के अलावा आसपास के जनपदों के परीक्षार्थियों का सेंटर शहर के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों में बनने के चलते आने जाने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
बनकट बाजार में परीक्षा देने लगभग 50 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से आजमगढ़ से गोरखपुर के लिए जा रहे थे लेकिन बस का टायर बनकट बाजार में पहुंचते ही पंचर हो गया। बस में स्टैपनी ना रहने की वजह से बस वहीं खड़ी की खड़ी रह गई।हाफिजपुर से शहर तक जैम की स्थिति बनी रही  बस में सवार परीक्षार्थी सारी तैयारी करके जिस भाव से जा रहे थे वह भाव उनके मन में ही रह गया।

वह मन में कभी प्रशासन को तो कभी सरकार को कोस रहे थे। बिना खाना पीना खाए यह लोग सुबह से चलकर दूर-दराज के गांव से आजमगढ़ रोडवेज पर पहुंचे थे। वहां से किसी तरह आजमगढ़ डिपो की बस में जगह मिली लेकिन क्या पता था यह गाड़ी आजमगढ़ से 12 किलोमीटर पहुंचकर बनकट बाजार में खड़ी हो जाएगी।

रोडवेज के रीजनल मैनेजर से जब फोन से संपर्क किया गया तो रीजनल मैनेजर द्वारा मौके के लिए एक गाड़ी रवाना की गई जो हाफिजपुर चौराहे के पास लगे हुए जाम में फंस गई। जिससे अभ्यर्थी अपने गंतव्य पर पहुंच नहीं पाए। परिवहन विभाग के इस खस्ता हालत पर लोगों को रोना आ रहा था। बनकट बाजार के ग्रामीणों में भी इस बात का आक्रोश था कि सरकार द्वारा कोई समुचित व्यवस्था बच्चों को ले आने ले जाने के लिए नहीं की गई। परीक्षा को लेकर डीएम ने बताया कि पूरे जनपद में सुचारू परीक्षा के लिए व्यवस्था की गई है।

Previous Post

मेरी ‘सतोपंथ’ यात्रा :- उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ मंदिर के करीब माना गांव से – भाग तीन

Next Post

रेप पीड़िता ने किया आत्मदाह ,हुयी मौत संसद अतुल राय को बताया था जिम्मेदार

डॉ. मधुसूदन नायर

डॉ. मधुसूदन नायर

Next Post
रेप पीड़िता ने किया आत्मदाह ,हुयी मौत संसद अतुल राय को बताया था जिम्मेदार

रेप पीड़िता ने किया आत्मदाह ,हुयी मौत संसद अतुल राय को बताया था जिम्मेदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • feature
  • KOVID
  • public
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • आजमगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तरांचल
  • खान पान
  • खेल
  • जम्मू और कश्मीर
  • टेक्निक गुरु
  • दिल्ली
  • नारायणीयम आयुर्वेदिक स्कूल से
  • बंगाल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • सम्पादकीय
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
  • हिमांचल
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Rashtriya Patal .

No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य

© 2021 Rashtriya Patal .