Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the jnews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u148675077/domains/rashtriyapatal.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114
अपने दिमाग को लीज पर मत दे किसी को जो उस पर नफरत की खेती करे … – Rashtriya Patal
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
Rashtriya Patal
Advertisement
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Rashtriya Patal
No Result
View All Result

अपने दिमाग को लीज पर मत दे किसी को जो उस पर नफरत की खेती करे …

जावेद अहमद खान बाराबंकी वाले

admin by admin
28/10/2021
in उत्तरप्रदेश, सम्पादकीय
0

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u148675077/domains/rashtriyapatal.com/public_html/wp-content/themes/jnews/class/Single/SinglePost.php on line 969
दुनिया मे इंसान का दिमाग दुर्लभ माना गया है। इसे किसी को ज़हर की खेती करने के लिए लीज़ पर न दें। ये आपका अपना है इसमे वो पैदावार कीजिये जो आपके व दूसरों के काम आ सके नाकि ये विष बन जाए।
एक ऐसा विष जिसे पालते हुए आपको लगेगा कि ये सर्फ दूसरों के लिए ही है लेकिन ये अधूरा झूठ आपको धीरे धीरे निगलता जाएगा और एक दिन आप ज़हरीले और सिर्फ ज़हरीले की पहचान लेकर शेष रह जाएंगे।
झूठ की दुनिया में दाखिला लेने के लिए किसी संस्था तक आपको चलकर जाना नही होता बल्कि आप उसकी तरफ आकर्षित होकर एक मौका देते हैं और वो आपमें समाहित हो जाती है (वैसे आज इस संस्थान में दाखिले के कई दूसरे साधन भी मौजूद हैं जो सीधे डिग्री देते हैं।
अब उनके नाम और प्रकार का ज़िक्र क्या ही करना इतने समझदार तो आप हैं) ऐसा होते ही सम्पूर्ण शरीर मे एक ओज तेज और जोश का संचार महसूस होता है और आपमे झूठ बोलने की वो सारी क़ूवत आ जाती है जिससे आप बड़े से बड़े ज्ञानी सूरमा को धूल चटाने का हौसला रखकर इस नश्वर संसार मे विचरण करने लग जाते हैं, और अब आपका ये विचरण निष्प्रयोज्य नही रह जाता।
ये उधर उधर किधर भी विचरते हुए बस शिकार खोजता रहता है ताकि उसे अपने असीम ज्ञान के सागर में पटखनी देकर आनंद और विजय की अनुभूति कर सके।
एक और बड़ी विशेषता होती है जिसके ज़िक्र के बिना तो सब अधूरा सा लगेगा वो ये कि ऐसे आत्मविश्वासी सत्य के अनुगामी (आप विरोधाभासी मत पढ़ियेगा) को सब हीन और तुच्छ लगने लगते हैं। इनमें लिहाज शर्म संकोच लगाव मोहब्बत का पूर्णतः ह्यास हो जाता है और ये बीती दुनिया के तमाम अविजित योद्धाओं से भी आगे का शौर्य धारण रखने का दम्भ भरते हुए हरदम अपनी भावनाओं के आहत होने का रोना रोकर इसकी परम्आड़ में अपने आत्मविश्वासी व्यक्तित्व (कायर मत पढ़ना) के कायरतापूर्ण कार्यों को पूरे मनोयोग (आप बेशर्मी मत पढ़ना) से आगे बढ़ाते हैं।
ऐसे लीज़पूर्ण लिजलिजे जीवों में अपने-पराये, बड़े-छोटे का भेद नही रहता, ये स्वयं को अभेद्य मानते हैं इसलिए जो भी इनसे सहमत नही हो उन सबसे ये भेद कर जाते हैं भले वो इनका कितना ही अपना क्यों हो।
इस सबमे बड़ी और खास रचनात्मक बात ये है कि इस सम्माननीय असत्य की राह के छात्र में आत्मविश्वास गज़ब का होता है। वो इससे लबरेज़ ही नही होता बल्कि यहां वहां छलकता भी रहता है। वो खोजता रहता है कि कैसे मैं इस ज्ञान को बहाऊँ।
लेकिन वो ये भूल जाता है कि किसी दिन तो इसकी लीज़ यानि मियाद खत्म होगी।
“फिर किसी दिन तो सूरज डूबने का झूठ और सवेरा होने का सच दिमाग मानेगा।”
बस अब उसी दिन का इंतज़ार है जब सूरज खुद आकर गवाही देगा कि वो है!! क्योंकि यहाँ सच से परे अब झूठ की लीज़ पर आत्मविश्वास के साथ बढ़ते जा रहे लोग बिना उसकी गवाही के नही मानने वाले.
जावेद अहमद खान बाराबंकी वाले  के फेसबुक वाल से 
——
Previous Post

कही धर्म का व्यवसायीकरण तो नहीं ….

Next Post

प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा होंगे आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का प्रथम अंतरिम कुलपति

admin

admin

Next Post
प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा होंगे आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का प्रथम अंतरिम कुलपति

प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा होंगे आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का प्रथम अंतरिम कुलपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • feature
  • KOVID
  • public
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • आजमगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तरांचल
  • खान पान
  • खेल
  • जम्मू और कश्मीर
  • टेक्निक गुरु
  • दिल्ली
  • नारायणीयम आयुर्वेदिक स्कूल से
  • बंगाल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • सम्पादकीय
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
  • हिमांचल
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Rashtriya Patal .

No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य

© 2021 Rashtriya Patal .