Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the jnews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u148675077/domains/rashtriyapatal.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114
बायोमैट्रिक क्लोनिंग कर लोगों के बैंक खातों से लाखों उड़ाने वाले दो चढ़े हत्थे – Rashtriya Patal
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
Rashtriya Patal
Advertisement
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Rashtriya Patal
No Result
View All Result

बायोमैट्रिक क्लोनिंग कर लोगों के बैंक खातों से लाखों उड़ाने वाले दो चढ़े हत्थे

02 शातिर साइबर अपराधी आजमगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार -उपकरण बरामद, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर समेत अन्य जिलों में नेटवर्क

admin by admin
16/01/2022
in feature, आजमगढ़, उत्तरप्रदेश
0
बायोमैट्रिक क्लोनिंग कर लोगों के बैंक खातों से लाखों उड़ाने वाले दो चढ़े हत्थे

आजमगढ़ : ग्राहक सेवा केन्द्रो पर जाकर स्पाई कैमरा से लोगो के अंगूठे की छाप लेकर उसकी बायोमैट्रिक क्लोनिंग कर AEPS के माध्यम से बैंक खातों से लाखो रुपये निकालने वाले 02 शातिर साइबर अपराधी आजमगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं।

उनके कब्जे से बने हुए क्लोन फिंगर प्रिन्ट एंव फिंगर प्रिन्ट बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस को मनोज कुमार सोनकर निवासी चालाकपुर थाना रौनापार ने साइबर क्राइम थाना में सूचना दिया कि उसके ICICI बैंक खाते से किसी ने आधार कार्ड से फर्जी अंगूठा लगाकर कुल 1 लाख 77 हजार रु निकाल लिए है।

पुलिस की जांच में प्रकाश में आये मोबाइल नंबर से संबंधित जालसाज की जांच की गई। सूचना मिली कि वह उकारा गाँव में पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के आस पास मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी कि बुलेट बाइक से दो व्यक्ति टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन घेरकर दोनो व्यक्तियो को पकड़ लिया गया।

एक ने अपना नाम मनोज सरोज पुत्र सवधू सरोज उम्र करीब 29 वर्ष निवास पटवध कौतूक थाना बिलरियागंज बताया जिसके पास एक फिंगर स्कैनर मशीन तथा कुल 8 पीले रंग की पालीथिन जिसमें कुछ व्यक्तियों के बनाये हुए फिंगर क्लोन, आधार नं. लिखी पर्ची है। दूसरे ने अपना नाम उमेश सरोज पुत्र चन्द्रदेव सरोज उम्र करीब 22 वर्ष निवासी पटवध कौतुक थाना बिलरियागंज बताया।

मनोज के पास से बरामद विनोद कुमार के आधार कार्ड व पैन कार्ड की जाँच की गयी तो पाया कि पीड़ित का पैसा विनोद कुमार के आईडी से बनाई गई CSP( निट्स पे वैलेट) में स्थानान्तरित हुआ है। पूछताछ में बताया कि वे लोग फिंगर क्लोनिग करते है तथा उसकी सहायता से निट्स पे वैलेट के माध्यम से लोगो के खातो से बिना उनकी जानकारी के पैसे धोखाधडी करके ट्रान्सफर कर लेते है।

यू ट्यूब से बायोमेट्रिक क्लोनिग करने के बारे में विडियो देखकर साइबर ठगी करते है। यह स्पाई कैमरा एंव मोबाइल फ़ोन के जरिये ग्राहक सेवा केन्द्रों में जाकर लोगो के रजिस्टर में लगे अंगूठे का फोटो खिंच लेते थे व तहसीलों में जमा स्टाम्प पेपर से उनके अंगूठे का निशान आधार कार्ड एवं अन्य डिटेल ले लेते है। फिर उसी अंगूठे की निशान को बटर पेपर पर स्कैन कर लेते है उसके बाद बटर पेपर को रबर पर रखकर थंब इम्प्रेशन मशीन के माध्यम से इम्प्रेश करते है जिससे उस अंगूठे का निशान रबर या पॉलीमर पर आ जाता है और उस व्यक्ति के अंगूठे का क्लोन फिंगरप्रिंट तैयार हो जाता है।

उसके बाद AEPS बैंकिंग आईडी (निट्स पे) से क्लोन फिंगरप्रिंट के माध्यम से आधार कार्ड से लिंक बैंक खातो से रुपये निकाल लेते हैं। ऐसे ही कई लोगो का फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर बैंकिंग धोखाधड़ी कर आर्थिक लाभ कमाते हैं। बैंकिंग सॉफ्टवेर से अपनी पहचान छुपाने के लिए कैटरेक्ट लेंस का प्रयोग करते थे, जिससे आंख के रेटिना स्कैन करके ओरोजिनल आधार कार्ड लिंक न हो पाए। बैंकिंग आईडी में हम ये लोगो के आधार कार्ड इस्तेमाल करते है। ये लोगो यह अपराध जनपद आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर व अन्य जिलो में बुलेट से घूम घूम कर अंजाम देते है। अब तक करीब 12 लाख का धोखाधड़ी कर चुके है तथा 50 से अधिक क्लोन भी किये गये है जिनकी जाँच की जा रही है।

Previous Post

आजमगढ़। :- 85 नए कोरोना पाजिटिव मिले, 3464 लोगों के सैंपल की जांच

Next Post

लखनऊ :- टिकट कट जाने से क्षुब्ध अलीगढ़ निवासी ठाकुर आदित्य ने समाजवादी प्रदेश कार्यालय के सामने किया आत्म हत्या का प्रयास

admin

admin

Next Post

लखनऊ :- टिकट कट जाने से क्षुब्ध अलीगढ़ निवासी ठाकुर आदित्य ने समाजवादी प्रदेश कार्यालय के सामने किया आत्म हत्या का प्रयास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • feature
  • KOVID
  • public
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • आजमगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तरांचल
  • खान पान
  • खेल
  • जम्मू और कश्मीर
  • टेक्निक गुरु
  • दिल्ली
  • नारायणीयम आयुर्वेदिक स्कूल से
  • बंगाल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • सम्पादकीय
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
  • हिमांचल
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Rashtriya Patal .

No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य

© 2021 Rashtriya Patal .