Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the jnews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u148675077/domains/rashtriyapatal.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114
इन शानदार जगहों पर प्लान करें अपना हनीमून, यादगार बन जायेगा ट्रिप – Rashtriya Patal

इन शानदार जगहों पर प्लान करें अपना हनीमून, यादगार बन जायेगा ट्रिप

गुलमर्ग (Gulmerg)

कश्मीर को धरती का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा जाता, हर साल यहां देश विदेश से यात्रा करने लाखों पर्यटक आते हैं, आप चाहें तो यहां की खूबसूरत वादियों के बीच अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं।

इस ट्रिप पर आप स्लेज की सवारी करें, स्नोबोर्डिंग का प्रयास करें या बर्फ के साथ खेलें। बर्फ प्रेमियों के लिए गुलमर्ग में अनेक तरह की गतिविधियां है।

उदयपुर (Udaipur)

झीलों का शहर और हवेलियों से घिरा उदयपुर भारत के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है। आप अपनी ट्रिप में सिटी पैलेस परिसर में वक्त बिता सकते है, झील के दृश्य वाले छत वाले रेस्तरां भोजन और पुराने शहर के हलचल भरे बाजारों में खरीदारी कर सकते है।

उदयपुर के अन्य आकर्षणों में विंटेज कार संग्रह, क्रिस्टल गैलरी, जगदीश मंदिर, सहेलियो की बाड़ी, बागोर की हवेली और पैलेस आदि शामिल हैं।

Udaipur Honeymoon Destination, Romantic Destination in Udaipur
image: royal adventure tours

मनाली (Manali)

नरम आइसक्रीम का आनंद लेते हुए अपने जीवनसाथी के साथ हाथ में हाथ डालकर मॉल रोड पर चलने से अच्छा अनुभव और क्या हो सकता है। हनीमून के लिए मनाली भारत में सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है।

सर्दियों में यहां आपको बर्फबारी भी देखने को मिल जाती है। यहां आप रोहतांग पास, सोलांग वैली, जोगिनी वाटर फॉल्स, नगर कैसल, पिन वैली नेशनल पार्क, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, मनु टेंपल, हिडिंबा देवी मंदिर, वशिष्ट टेंपल और मणिकरण गुरुद्वारा जा सकते हैं।

चेरापूंजी (Cherrapunji)

यह स्थान दुनियाभर में सर्वाधिक बारिश के लिए जाना जाता है, यहाँ का मौसम काफी सुहावना रहता है। यहां आप सेवन सिस्टर फॉल में स्विमिंग कर सकते हैं, मॉस्मई गुफाओं को देख सकते हैं, ईको पार्क और मौसिनराम भी जा सकते हैं।

इसके नजदीक ही नोहकालीकाई झरना है, जिसे पर्यटक जरूर देखने जाते हैं, चेरापूंजी बांगलादेश सीमा से काफी करीब है, इसलिए यहां से बांगलादेश को भी देखा जा सकता है।

गोवा (Goa)

हनीमून की बात हो और लिस्ट में गोवा न हो, गोवा भारत एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छी और काफी हद तक सस्ती जगहों में से एक हैं।

गोवा में आप आकर्षक समुद्र तटों, नाइटलाइफ, समुद्री व्यंजनों आदि का आनंद उठा सकते है। के लिए जाना जाता है। गोवा में आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी लुप्त उठा सकते है।

आगरा (Agra)

प्रेम की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित प्रतीकों के लिए धन्य, ताजमहल को लिस्ट से गायब करना उचित नहीं होगा। ताज की खूबसूरती जितना तस्वीरों में झलकती है सामने से वह आपको अलग ही अनुभव देगा।

आगरा में ताज के अलावे आप आगरा के किले पर जाएँ और मुगलों के इतिहास के बारे में जानें। मेहताब बाग में सुस्त दोपहर बिताएं और शाम को यमुना में नाव की सवारी करें। अपने इस ट्रिप में आपको फतेहपुर सीकरी की भी यात्रा करनी चाहिए।

नैनीताल (Nainital)

नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल ज़िले में स्थित एक नगर और महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। नैनीताल हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छे और सस्ते स्थलों में से एक है।

नैनीताल में ऐसी कई प्राकृतिक स्थल जहां की यात्रा करना आपको एक शानदार प्रदान करेगा। यह दिल्ली से 2 या 3 दिन की यात्रा के लिए एक दम परफेक्ट जगह है।

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *