Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the jnews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u148675077/domains/rashtriyapatal.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114
बिहार : अफवाह है आरजेडी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की खबर – Rashtriya Patal
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
Rashtriya Patal
Advertisement
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Rashtriya Patal
No Result
View All Result

बिहार : अफवाह है आरजेडी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की खबर

डॉ. मधुसूदन नायर by डॉ. मधुसूदन नायर
01/05/2021
in feature, KOVID, दिल्ली
0
बिहार : अफवाह है आरजेडी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की खबर

राष्ट्रीय पटल दिल्ली ब्यूरो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार की सीवान लोकसभा सीट से पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन के निधन की खबरें गलत है. कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण शहाबुद्दीन के निधन की खबर का तिहाड़ जेल प्रशासन ने खंडन किया है. हत्या के मामले में सजायाफ्ता बिहार का बाहुबली शहाबुद्दीन दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही बंद है. जेल प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि शहाबुद्दीन की तबीयत खराब है.

तिहाड़ जेल के डीजी ने शहाबुद्दीन के निधन की खबर का खंडन किया है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रहीं इससे संबंधित खबरें कोरी अफवाह हैं. जेल प्रशासन के मुताबिक शहाबुद्दीन की हालत गंभीर है लेकिन अभी उपचार चल रहा है. पूर्व सांसद का दिल्ली के ही दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में उपचार चल रहा है. कोरोना संक्रमित शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य पर डॉक्टर नजर रख रहे हैं.

गौरतलब है कि सीवान लोकसभा सीट से सांसद रह चुके बाहुबली शहाबुद्दीन की गिनती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में होती थी. शहाबुद्दीन को हत्या के एक मामले में अदालत ने दोषी करार दिया था. सजायाफ्ता शहाबुद्दीन दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है. आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर शहाबुद्दीन के निधन की खबरें चल रही थीं.

तिहाड़ जेल प्रशासन ने इन खबरों को अफवाह बताया है. गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में भी पांव पसार रहा है. कई कैदी अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. तिहाड़ जेल में बंद कैदियों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाए जाने की कवायद जेल प्रशासन ने शुरू कर दी है.

Previous Post

लखनऊ में अब 16 पत्रकार को काल के गाल तक पंहुचा चूका कोरोना

Next Post

सेवा करने पर मिली सजा:भोपाल में ऑटो एम्बुलेंस से मरीजों को मदद पहुंचा रहे युवक पर पुलिसिया कार्रवाई

डॉ. मधुसूदन नायर

डॉ. मधुसूदन नायर

Next Post

सेवा करने पर मिली सजा:भोपाल में ऑटो एम्बुलेंस से मरीजों को मदद पहुंचा रहे युवक पर पुलिसिया कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • feature
  • KOVID
  • public
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • आजमगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तरांचल
  • खान पान
  • खेल
  • जम्मू और कश्मीर
  • टेक्निक गुरु
  • दिल्ली
  • नारायणीयम आयुर्वेदिक स्कूल से
  • बंगाल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • सम्पादकीय
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
  • हिमांचल
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Rashtriya Patal .

No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य

© 2021 Rashtriya Patal .