Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the jnews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u148675077/domains/rashtriyapatal.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114
सेवा करने पर मिली सजा:भोपाल में ऑटो एम्बुलेंस से मरीजों को मदद पहुंचा रहे युवक पर पुलिसिया कार्रवाई – Rashtriya Patal
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
Rashtriya Patal
Advertisement
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Rashtriya Patal
No Result
View All Result

सेवा करने पर मिली सजा:भोपाल में ऑटो एम्बुलेंस से मरीजों को मदद पहुंचा रहे युवक पर पुलिसिया कार्रवाई

मदद के लिए निकले जावेद खान पर शनिवार को पुलिसिया डंडा चल गया।

डॉ. मधुसूदन नायर by डॉ. मधुसूदन नायर
01/05/2021
in feature, KOVID
0

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u148675077/domains/rashtriyapatal.com/public_html/wp-content/themes/jnews/class/Single/SinglePost.php on line 969

बीवी का मंगलसूत्र बेचकर ऑटो एम्बुलेंस बनाकर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए निकले जावेद खान पर शनिवार को पुलिसिया डंडा चल गया। चेकिंग के दौरान न सिर्फ जावेद के ऑटो को रोक लिया गया, बल्कि उसे थाने ले जाकर उसके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्यवाही भी कर दी गई है। इस बीच ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए इंतजार कर रहे एक परिवार को मुश्किल का सामना करना पड़ गया और मदद के लिए दूसरे दरवाजे खटखटाना पड़ गए।

दो दिन पहले चर्चाओं में आए राजधानी के जावेद खान शनिवार को एक महिला के कॉल पर ऑक्सीजन सेवाएं देने के लिए भानपुर आयुष्मान अस्पताल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान ब्रिज के पास लगे बैरिकेडस और चेकिंग प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ऑटो को रोक लिया। जावेद द्वारा इमरजेंसी सेवा के लिए जल्दी में जाने का हवाला भी दिया। लेकिन उसके ऑटो पर एम्बुलेंस या किसी तरह के सेवा पास के चस्पा न होने पर पुलिस ने आपत्ति उठाई और जावेद को ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वाला करार दे डाला। देर तक चले विवाद के बाद ऑटो एम्बुलेंस की सेवाएं दे रहे जावेद पर पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन की धारा 188 की धारा में मामला दर्ज कर उसको छोड़ दिया है।

पिछले कई दिनों से लोगों को निशुल्क ऑक्सीजन और उनके अस्पताल गंतव्य तक पहुंचाने में जुटे जावेद को पुलिस के इस व्यवहार ने आहत जरूर किया है लेकिन उसके इरादे अब भी मदद के लिए कमजोर नहीं हुए हैं। जावेद का कहना है कि पुलिस उसके खिलाफ कुछ भी कार्यवाही कर ले, लेकिन वे मदद के जिस मिशन पर निकले हैं, वे जारी रखेंगे।

छोला थाना प्रभारी अनिल सिंह मौर्य का कहना है कि जांच के दौरान इस ऑटो को रोका गया था। जिस पर न कोई इमरजेंसी पास चस्पा था और न ही उस पर एम्बुलेंस लिखा हुआ था। रोके जाने पर पुलिस से बदतमीजी करने पर जावेद के खिलाफ 188 की कार्यवाही की गई है।

क्या है ऑटो एम्बुलेंस
अस्पतालों के लिए भागदौड़ करते लोगों को रास्ते में ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा के साथ राजधानी के निवासी जावेद ने ऑटो एम्बुलेंस शुरू की है। इसको तैयार करने के लिए उसने बीवी का मंगलसूत्र भी बेच दिया और जरूरत के लिए कुछ राशि उधारी पर भी ली है। ऑक्सीजन सिलेंडर और सैनेटाइजर आदि की सुविधाओं के साथ चल रहे इस ऑटो की सेवा के लिए जावेद लोगों से कोई शुल्क भी वसूल नहीं कर रहे हैं।

Previous Post

बिहार : अफवाह है आरजेडी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की खबर

Next Post

कोरोना वायरस बन रहा है डायबिटीज का कारण?

डॉ. मधुसूदन नायर

डॉ. मधुसूदन नायर

Next Post

कोरोना वायरस बन रहा है डायबिटीज का कारण?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • feature
  • KOVID
  • public
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • आजमगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तरांचल
  • खान पान
  • खेल
  • जम्मू और कश्मीर
  • टेक्निक गुरु
  • दिल्ली
  • नारायणीयम आयुर्वेदिक स्कूल से
  • बंगाल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • सम्पादकीय
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
  • हिमांचल
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Rashtriya Patal .

No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य

© 2021 Rashtriya Patal .