Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the jnews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u148675077/domains/rashtriyapatal.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114
फल चिकित्सा में जानते है काले अंगूर के बेमिसाल फायदे – Rashtriya Patal
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
Rashtriya Patal
Advertisement
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Rashtriya Patal
No Result
View All Result

फल चिकित्सा में जानते है काले अंगूर के बेमिसाल फायदे

जानेंगे तो जरूर खाएंगे

admin by admin
01/04/2021
in feature, खान पान, स्वास्थ्य
0
फल चिकित्सा में जानते है काले अंगूर के बेमिसाल फायदे

ये मौसम है अंगूरों का औऱ अंगूर काफी सेहतमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप खास तौर पर काले अंगूर का नियमित सेवन करते हैं तो डायबटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां, त्वचा औऱ बालों की परेशानियों से निजात पा सकते हैं। जानिए, इसके क्या क्या फायदे हैं।

काले अंगूरों का सेवन करने से डायबटीज को भी ठीक किया जा सकता है। इन अंगूरों में रेसवर्टॉल नाम का पदार्थ होता है जो खून में इंसुलिन बढ़ाता है। इस तरह शुहर संतुलन ठीक रहता है। ये शरीर में खून के बहाव को बढ़ाता है इसलिए ब्लड प्रेशर की भी शिकायत नहीं होने पाती।

काले अंगूरों को नियमित रूप से खाने से एकाग्रता और याद्दाश्त बढ़ती है। दिमागी गतविधियां सुधरती हैं। अंगूर माइग्रेन जैसी बीमारी भी ठीक कर सकता है।

काले अंगूरों में मौजूद साइटोकेमिकल्स दिल को स्वस्थ रखता है। ये शरीर में कलेस्ट्रल की मात्रा भी नियंत्रित रखते हैं और दिल का दौरा या इससे संबंधित और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

अगर नियम से काले अंगूर खाएंगे तो ये वजन घटाने में भी मदद करेंगे। इनमें जो एंटीऑक्सीडेंट होते हैं वो शरीर से गैरजरूरी टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और इस तरह वजन कम होता है।  रेसवेरॉटल तत्व बैक्टीरिया और फंगस को भी मारता है जो शरीर में किसी भी तरह का इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। ये पोलिया और हर्प्स जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है क्योंकि काले अंगूरों में वायरस से लड़ने की भी क्षमता होती है। ये फेफड़ों में नमी बढ़ा कर अस्थमा भी ठीक कर सकता है। काले अंगूर स्तन, लंग, प्रोस्टेट और अंतड़ियों के कैंसर के खतरे से बचाता है।

चूंकि काले अंगूर में शुगर, ऑरगैनिक एसिड और पॉलीओस की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए ये अपच दूर करता है और पेट को आराम पहुंचाता है। पेट में होने वाली जलन को दूर करना है तो अंगरू खा सकते हैं।

इतना ही नहीं, काले अंगूर झुर्रियां हटाते हैं और त्वचा को बूढ़ा दिखने से रोकेत हैं। इसे लगातार खाने से त्वचा जवां औऱ निखरी हुई लगती है। इनमें मौजूद विटामिन सी स्किन सेल्स में जान भर देते हैं।

बालों की समस्या को भी छूमंतर कर सकते हैं काले अंगूर। रूसी, बालों का गिरना या सफेद होना जैसी परेशानियां दूर हो जाती हैं क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई अपना असर दिखाता है। सिर की खाल तक खून का बहाव सुधरता है तो बाल भी घने, मुलायम और मजबूत होते हैं।

 

Previous Post

यूपी में क्लास 1 से 8 तक के निजी और सरकारी स्कूल 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे – मुख्यमंत्री

Next Post

आज है गुड फ्राइडे, जानिए यीशू को सूली पर चढ़ाने वाले इस दिन को क्यों कहा जाता है Good Friday !

admin

admin

Next Post
आज है गुड फ्राइडे, जानिए यीशू को सूली पर चढ़ाने वाले इस दिन को क्यों कहा जाता है Good Friday !

आज है गुड फ्राइडे, जानिए यीशू को सूली पर चढ़ाने वाले इस दिन को क्यों कहा जाता है Good Friday !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • feature
  • KOVID
  • public
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • आजमगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तरांचल
  • खान पान
  • खेल
  • जम्मू और कश्मीर
  • टेक्निक गुरु
  • दिल्ली
  • नारायणीयम आयुर्वेदिक स्कूल से
  • बंगाल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • सम्पादकीय
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
  • हिमांचल
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Rashtriya Patal .

No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य

© 2021 Rashtriya Patal .