Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the jnews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u148675077/domains/rashtriyapatal.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114
आगरा :- डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के किडनेपर लखटकिया बदन सिंह साथी सहित मारा गया – Rashtriya Patal
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
Rashtriya Patal
Advertisement
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Rashtriya Patal
No Result
View All Result

आगरा :- डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के किडनेपर लखटकिया बदन सिंह साथी सहित मारा गया

फिल्मी स्टाइल में दो घंटे तक चला एनकाउंटर

admin by admin
22/07/2021
in feature, उत्तरप्रदेश
0
आगरा :- डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के किडनेपर लखटकिया बदन सिंह साथी सहित मारा गया

आगरा  :-सीनियर डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को किडनैप करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया।

एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में ट्रांस यमुना कालोनी फेस-2 में डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का विद्या नर्सिंग होम है। नर्सिंग होम के पीछे ही उनका निवास है। डॉ. गुप्ता 13 जुलाई की शाम 7:30 बजे अपने घर से कार से (UP 80 EJ 7472) से हॉस्पिटल जाने के निकले थे। आम दिनों में वो 10 बजे तक लौट आते थे। मगर, मंगलवार को रात 11 बजे तक वापस नहीं आए। उनके दोनों मोबाइल फोन भी रात साढे़ आठ बजे से बंद आ रहे थे। ऐसे में डॉ. उमाकांत की पत्नी डा. विद्या गुप्ता को चिंता हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस की कई टीम डॉक्टर की तलाश में जुट गई। मामले में आगरा पुलिस ने मध्य प्रदेश की पुलिस की भी मदद ली। 14 जुलाई को उन्हें बीहड़ के जंगल से पुलिस ने छुड़ा लिया था। तब से बदन सिंह और उसका साथी फरार चल रहा था।

बुधवार की देर रात करीब दो घंटे तक चले एनकाउंटर में दोनों बदमाशों को पुलिस ने ढेर कर दिया। बदन सिंह पर एक लाख का इनाम भी था। एनकाउंटर के बाद SSP मुनिराज ने इस फिल्मी एनकाउंटर की पूरी कहानी बताई।

जंगल में घेरकर पुलिस ने किया ढेर
SSP का दावा है कि डॉक्टर की किडनैपिंग मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह और उसका साथी अक्षय सिंह से रात करीब एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस जगनेर थाना क्षेत्र के कठपुरा इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदन और अक्षय बाइक से तेज रफ्तार में आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वो तेज रफ्तार में ही भाग निकले।

मौके पर तैनात पुलिस ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। SSP मुनिराज, SP ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता, SOG और स्वाट की टीमें तुरंत अलर्ट हो गईं। सभी बदमाशों के पीछे लग गईं। पुलिस से घिरता देख बदन सिंह ने बाइक कछपुरा के जंगल की तरफ मोड़ दी। आगे उनकी बाइक फिसल गई। SSP का दावा है कि बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखने के बावजूद दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में पहले एक बदमाश को गोली लगी, जबकि एक आगे की तरफ भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस की बाकी टीमें दूसरे बदमाश का पीछा करने लगी। कुछ दूरी पर उसने भी पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी फायरिंग में वह भी मारा गया। एनकाउंटर में पुलिस टीम के दो सदस्यों के घायल होने का भी दावा किया गया है।

आजमगढ़ (बरदह ) आनरकिलिंग में पुलिस ने किया खुलासा चाचा ने किया भतीजी की हत्या

SOG टीम ने एक आरोपी की शिनाख्त धौलपुर निवासी शातिर बदमाश एक लाख के इनामी बदन सिंह और दूसरे की अक्षय के रूप में की है। इस एनकाउंटर के दौरान SSP मुनिराज और SP वेस्ट सत्यजीत गुप्ता के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Previous Post

चुनाव से पहले PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, 30 जुलाई को एक साथ 9 मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण…

Next Post

बारालाचा पास ( दर्रा ) :- ज़ांस्कर घाटी में स्थित बारालाचा दर्रा, लद्दाख में एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण

admin

admin

Next Post
बारालाचा पास  ( दर्रा )  :- ज़ांस्कर घाटी में स्थित बारालाचा दर्रा, लद्दाख में एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण

बारालाचा पास ( दर्रा ) :- ज़ांस्कर घाटी में स्थित बारालाचा दर्रा, लद्दाख में एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • feature
  • KOVID
  • public
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • आजमगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तरांचल
  • खान पान
  • खेल
  • जम्मू और कश्मीर
  • टेक्निक गुरु
  • दिल्ली
  • नारायणीयम आयुर्वेदिक स्कूल से
  • बंगाल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • सम्पादकीय
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य
  • हिमांचल
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Rashtriya Patal .

No Result
View All Result
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाएं
  • सैर सपाटा
  • स्वास्थ्य

© 2021 Rashtriya Patal .