आगरा – खेत के विवाद को सुलझाने पहुंचे दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बड़ी वारदात के बाद कई थानों की फोर्स को मौके पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दारोगा प्रशांत कुमार यादव के गर्दन में गोली मारी।
जिले के खंदौली के गांव नहर्रा निवासी शिवनाथ सिंह का बुधवार सुबह अपने छोटे भाई विश्वनाथ सिंह से खेत को लेकर विवाद था. आलू खुदाई को लेकर विवाद फिर हो गया था. जिसके बाद मामला थाने पहुंचा. जिसके बाद विवाद को सुलझाने के लिए दरोगा प्रशांत कुमार यादव और दो अन्य पुलिस मौके पर पहुंचे. जिसके बाद दोनों भाईयों में आलू की खुदाई के दौरान विवाद बढ़ गया. जिस दौरान छोटे भाई ने कट्टे से फायर किया. जिससे गोली प्रशांत कुमार यादव के गर्दन में गोली लग गई. दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई. जिसको बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. दारोगा की हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही सीएम ने एसआई के परिवार को 50 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।











