श्रीनगर: कश्मीर घाटी में मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने 90 मिनट के भीतर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.
यहां इकबाल पार्क क्षेत्र में श्रीनगर की प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखनलाल बिंदरू की उनके व्यावसायिक परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश में दो अन्य लोगों की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिनमें से एक बिहार का रहने वाला था और गोलगप्पे व भेलपूरी बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाता था
आतंकी संगठन ‘द रेसिस्टेंस फोर्स’ (टीआरएफ) ने मंगलवार को हुए इन हमलों की जिम्मेदारी ली, जिसे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा संगठन माना जाता है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने शाम करीब सात बजे बिंदरू (68) को उस समय नजदीक से गोली मार दी, जब वह अपनी फार्मेसी में थे. उन्होंने कहा कि बिंदरू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बिंदरू को चार गोलियां लगीं.
अब समझ में ये नहीं आता की ये हत्या जो अतंगवादियो द्वारा किया गया, देश के लिए अति संवेदनशील प्रदेश में यहाँ तो कोई पंजा वाले भाई बहन ,हाथी वाली बहन जी, एव साईकिल वाले भैया उनके चचा ,सान्तवना देने नहीं जा रहे
आखिर ऐसा क्यों ? क्या वो भारत का हिस्सा नहीं है क्या वह के लोगो का लहू लाल नहीं है ऐसी क्या मज़बूरी है जो उत्तर प्रदेश में दो दो मुक्यमंत्री को लेकर लखीमपुर खीरी जाने को आतुर है
क्यों नहीं जम्मू कश्मीर जा रहे जाहिर है वह कोई इलेक्शन तो है नहीं ये राजनीती सिर्फ पार्टी सत्ता तक ही क्यों क्या ये लोगो को दिखता नहीं खैर जबतक हम जाती बिरादरी क्षत्रवाद से ऊपर नहीं उठेंगे तो यही दुसरो के हाथ के लट्टू बन नाचते रहेंगे












