देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में रोजाना मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले करीब चार महीनों में पहली बार 40,953 मरीज मिले हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ है कि काबू में आ चुकी महामारी एक बार फिर बेकाबू हो गई है। इसके लिए सिर्फ इंसानी लापरवाही जिम्मेदार है।
विशेषज्ञों का मानना है कि दोबारा महामारी को रफ्तार पकड़ने की दो वजहें हैं। पहला अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए दी गई ढील और वायरस को लेकर लोगों द्वारा बरती गई लापरवाही।
इसी का नतीजा है कि अब स्थिति बिगड़ती जा रही है। देश में फरवरी में दस हजार से कम मामले थे। अचानक मार्च में कोरोना का प्रसार तेज हुआ। 20 मार्च तक पिछले सात दिनों में औसतन 31,651 मामले सामने आए हैं। इसमें से भी अधिकतर मामले महाराष्ट्र में मिले हैं।
फिर भी अबकी बार डर का माहौल नहीं है बाज़ारो की भीड़ बदस्तूर जारी है अबकी बार लापरवाही कही घातक न हो जाये












