जानकारी के मुताबिक थाना चौक क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित लड़की मुंबई की रहने वाली तबस्सुम से इंस्टाग्राम पर बातचीत करती थी. इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से दोनों में पिछले 3 महीने से बातचीत हो रही थी. आरोपी तबस्सुम शेख पीड़िता को बहला-फुसलाकर उसके घर से अपने साथ ले गई. इसके बाद घर वालों ने ने नजदीकी थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई.
पुलिस ने लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर छानबीन शुरू कर दी. एक सीसीटीवी फुटेज में अभियुक्त को पीड़िता के साथ जाते हुए देखा गया. इस दौरान मिली एक सूचना पर जनपद पुलिस की एक टीम को कानपुर रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी तबस्सुम, पीड़ित लड़की को बहला-फुसलाकर गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस से महाराष्ट्र की ओर ले जा रही है.
इसके बाद पुलिस ने एक निजी वाहन लेकर सड़क मार्ग से रेलगाड़ी का पीछा किया और इटारसी रेलवे स्टेशन पर जाकर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.













