लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद तेज है. रोज हजारों केस सामने आ रहे हैं. वहीं मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच राजधानी लखनऊ से खबर है कि यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान स्वरूप मिश्रा का निधन हो गया है. वह लखनऊ के एसजीपीजीआई में एडमिट थे. उनका पीजीआई में कई दिनों से इलाज चल रहा था.
जानकारी के अनुसार हनुमान मिश्रा बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते थे. वह बीजेपी नेता श्याम बिहारी मिश्रा के भतीजे थे. उनका लखनऊ में काफी दिन से इलाज चल रहा था. आज ही अंतिम संस्कार होगा. बता दें हनुमान मिश्रा लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. आज सुबह उन्हांने एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली.











