सरकार ने कुछ दिन पहले एक ज़रूरी फैसला लिया. ये कि 1 मई से 18 साल के ऊपर के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी. जैसे ही ये खबर आई इससे जुड़ी अफवाहें भी सोशल मीडिया के समंदर में गोते लगाने लगीं.
पहले कहा गया कि वैक्सीन लगाने से फर्टिलिटी पर असर पड़ेगा, फिर कहा गया कि औरतों के पीरियड्स पर असर होगा. हमने इन दोनों टॉपिक पर कई सारे एक्सपर्ट्स से बात करके आपको ये बताया था कि दोनों दावे महज़ अफवाह हैं. इन पर डाउट क्लीयर हुआ तो हमारी धुरंधर जनता एक नया मैसेज वायरल करने लगी. ये कि औरतें पीरियड्स के दौरान वैक्सीन न लगवाएं, इससे इम्युनिटी पर निगेटिव असर होगा.
एक मई से कोविड टीकाकरण को लेकर अफवाह फैली है की पीरियड के दौरान टीका नहीं लगवाना ये पूरी तरह भ्रामक है
प्रत्येक लोगो से आग्रह है इस भ्रामक स्तिथि से लोगो को जागरूक करे ताकि टीकाकरण आबाद गति से चलता रहे










