आजमगढ़ :- विगत दिनों मंडलायुक्त द्वारा निरिक्षण के दौरान हालात की तब पोल खुल गई जब मंडलीय चिकित्सालय के कोविड टेस्ट सेंटर पर जांच को पहुंचे मंडलायुक्त के सामने ही एक लैब टेक्नीशियन शराब के नशे में झूमता दिखाई दिया। लैब टेक्नीशियन को संदिग्ध हालत में देख जब मंडलायुक्त ने कुछ पूछा तो उसका अजीबोगरीब जवाब उसने दिया।
बताया जा रहा है कि उक्त लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी यहां पर जांच को आए लोगों की नेगेटिव व पॉजिटिव होने की जांच करने को लेकर लगी थी। मंडलायुक्त ने तत्काल उक्त लैब टेक्नीशियन के टॉक्सीनेशन की जांच कराने का आदेश दिया और कहा कि अगर वह इसमें पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी सेवा समाप्त की जाएगी।
पर अब तक न तो उक्त पियकड़ लैब टेक्निशन की जांच ही आयी न ही कोई अधिकारी इस विषय पर कोई उत्तर ही दे रहा है मामला लीपा पोती पर लगा है यदि इस तरह के कर्मचारी को कोई सजा माली मिलती तो अराजगता को बढ़ावा मिलेगा











