No Result
View All Result
गृह मंत्रालय ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और यूपी के गृह सचिव को चिट्ठी लिखकर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है
6 ऑफिसर्स के साथ ही 76 पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है. इन सभी अफसरों पर विकास दुबे की मदद करने का आरोप है
गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर मामले को करीब 8 महीने से ज्यादा का समय बीच चुका है लेकिन अब तक इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. नई कड़ियां सामने आ रही हैं. खबर है कि इस केस की जांच में पहले से फंसे 6 ऑफिसर्स के साथ ही 76 और पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है. इन सभी अफसरों पर विकास दुबे की मदद करने का आरोप है. इन सभी की अब जांच की जाएगी.
वकील ने जो लिस्ट सौंपी है उसके हिसाब से 6 आईपीएस अधिकारी, 16 पीपीएस, समेत 54 पुलिसकर्मियों पर विकास दुबे की मदद का आरोप है. गृह मंत्रालय ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और यूपी के गृह सचिव को चिट्ठी लिखकर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है
No Result
View All Result