लखनऊ, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण बेहद ही खतरनाक होता जा रहा है। बीते एक हफ्ते से कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के वरिष्ठतम आइएएस अफसर दीपक त्रिवेदी का गुरुवार को निधन हो गया। वह लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे। कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद दीपक त्रिवेदी ने आज इलाज दौरान संजय गांधी पीजीआई में दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश आइएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ आइएएस अधिकारी और राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी का कोरोना संक्रमण से गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह इलाज के लिए संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में उत्तर प्रदेश सरकार के एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारी हैं। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, वित्त सचिव संजय कुमार, कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बीएल मीना, नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे, श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा, उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला, खाद्य एवं रसद नागरिक आपूॢत विभाग की प्रमुख सचिव वीणा कुमारी, सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग और विशेष सचिव प्रशांत शर्मा, मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर अमृत त्रिपाठी और हमीरपुर समेत तीन जिलों के डीएम कोरोना पॉजिटिव आए हैं











