बलिया :- वैसे प्रेम में प्रेमी युगलो का भागने का मामला तो तमाम सुनने को आता है जब घर वाले नए रिश्ते को मंजूरी नहीं देते तो थक हार के प्रेमी युगलो को आखिर ये कदम उठाना ही पड़ता है
पर यहाँ मामला एकदम उल्टा ही है प्रेम विवाह करने के बाद प्रेमिका से पत्नी का रूप धारण करने वाली युवती पति को ट्रेन सोता छोड़ के बीच स्टेशन में ट्रेन से उतर के फरार हो गयी
बलिया स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो नींद से जगे पति को जब पत्नी नहीं मिली तब जानकारी लेने पे पता चला की पत्नी सलेमपुर रेलवे स्टेशन पे उतर गयी
पीड़ित पति ने बताया की वो बलिया जिले के कसबे का निवासी है एव परिवार सहित बंगाल में रहता है लड़की बिहार की रहने वाली थी उसका भी परिवार बंगाल में रहता है दोनों के बीच प्रेम का अंकुर फूटा तदुपरांत दोनों ने अंतर्जातीय विवाह कर लिया दोने बंगाल में तीन महीने साथ भी रहे चुकी लड़की के घरवाले इस विवाह से नाराज थे इसके चलते दोनों पति पत्नी घूमने फिरने के लिए सियालदह से बलिया के लिए ट्रेन पकड़ ली
अब पत्नी द्वारा इस प्रकार भाग जाने के पीड़ा से परेशान युवक गाड़ी रिजर्ब कर सलेमपुर पंहुचा लड़की की फोटो दिखा जानकारी लेने का प्प्रयास किया एक चायवाले ने बताया की लड़की उसी के दुकान पर ऑटो से आयी थी ऑटो वाले के फ़ोन से किसी से बात कर बुलवाई फिर उसी के साथ चली गयी लड़की का फ़ोन भी लगातार बंद आ रहा है आखिर थक हार के बेचारा जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज करा अपने घर को गया













