आजमगढ़। अहरौला थाना के समीप बीती रात उस समय बवाल हो गया जब शराब के नशे में बोलेरो सवार युवकों ने सड़क पार कर रही महिला को आई लव यू कह दिया।
समीप ही एक महिला सिपाही अपने घर जा रही थी उसने जब टोका टाकी की तो उससे भी युवक उलझ गए। इसके बाद उसने थाने पर सूचना दे दी जहां से सिपाही निकले इससे पहले ही बोलेरो सवार भागने की कोशिश की है लेकिन सामने रोड पर ही ट्रक आने से निकल नहीं सके तब तक स्थानीय निवासी भी लामबंद हो गए थे और वही युवकों की जमकर पिटाई कर दी गई। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। युवकों को अपने कस्टडी में किसी प्रकार से पुलिसकर्मियों ने लिया और बोलेरो को भी कब्जे में लेकर थाने ले आई।
अहरौला थाने से करीब 10 कदम दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मंगलवार की रात लगभग 8 बजे अहरौला कस्बे की तरफ से आ रही एक बोलेरो में सवार स्थानीय थाना के भटौली निवासी चार युवक नशे में जा रहे थे। बोलेरो जैसे ही थाने से 50 कदम पहले पहुंची कि उसी समय अस्पताल से एक महिला बाहर निकली। इस दौरान बोलेरो सवार मनचलों ने महिला को अकेला देख आईलवयू बोल दिया और कुछ अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगे। उसी समय थाने के गेट से एक महिला आरक्षी ड्यूटी करके कस्बे की तरफ अपने क्वार्टर पर जा रही थी। महिला ने तत्काल समय ना गवाते हुए थाने के सामने से निकल रही महिला आरक्षी को मदद के लिए गुहार लगाई। तब तक महिला आरक्षी बोलेरो के पास पहुंच गई। खाकी को देखकर भी मनचलों को तनिक भी डर नहीं लगा और उसने महिला आरक्षी से भी गलत शब्दों का प्रयोग कर दिया।
इस घटना के बाद महिला आरक्षी ने थाने में फोन किया तो थाने के दर्जनों स्टाफ सादे ड्रेस में मौके पर आ गए। सादे वर्दी में पुलिस को देखकर बोलेरो सवार मनचलों का नशा उतर गया और भागने लगे। तब तक कस्बे के कुछ ग्रामीण भी बोलेरो की घेराबंदी कर दिए। मौका पाकर पुलिस ने बोलेरो सवारों को धर दबोचा। इस बीच ग्रामीणों ने ही मनचलों की रोड पर ही पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के बाद पुलिस के बीच बचाव के बाद उनको सौंप दिया।
रात में बोलेरो सवार चारों मनचलों को हिरासत में ले लिया गया और उनकी बोलेरो भी सीज कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनचले शराब के नशे में थे और थाना क्षेत्र के भटौली गांव के रहने वाले हैं। बताया गया कि सभी काफी काफी मनबढ किस्म के हैं और उनकी आए दिन इस तरह की हरकत सामने आती ही रहती है।











